फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Green corridor created in Varanasi covered 30 km distance patient reached hospital from airport

UP : वाराणसी में बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 39 मिनट में तय की 30 किलोमीटर की दूरी; एयरपोर्ट से अस्पताल पहुंची मरीज

Mon, 20 Jan 2025 03:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 03:24 AM IST
सार

Varanasi News : कोलकाता निवासी युवती ने फोन पर सीपी से बातचीत की थी। साढ़े चार घंटे में उसके आंटी का बैक्टीरियोफेज कॉकटेल सैंपल लेकर कोलकाता पहुंचना था। सीपी ने ही ग्रीन काॅरिडोर बनवाने का भरोसा जताया था।

विज्ञापन
Green corridor created in Varanasi covered 30 km distance patient reached hospital from airport
कोलकाता के मरीज की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता स्थित एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती 73 वर्षीय महिला की मदद के लिए पुलिस ने रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 30 किलोमीटर की दूरी 39 मिनट में तय की है। 

विज्ञापन


बीएचयू से बाबतपुर एयरपोर्ट की दूरी 37 मिनट में तय हो गई। इस कारण मरीज को समय से दवा मिल गई। सामान्य तौर पर एयरपोर्ट से बीएचयू की दूरी 1.15 घंटे में तय होती है। इतना ही समय बीएचयू से एयरपोर्ट जाने में लगता है।
विज्ञापन


ये है मामला
कोलकाता के लाला लाजपत राय सरानी की सुमन बनर्जी ने रविवार को मोबाइल फोन के जरिये पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से संपर्क साधा। सुमन ने बताया कि उनकी आंटी ज्योत्सना चटर्जी कोलकाता स्थित एक अस्पताल की आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए उनका सैंपल बीएचयू अस्पताल में रिसीव कराना है। इसके बाद बीएचयू अस्पताल से बैक्टीरियोफेज कॉकटेल सैंपल लेकर कोलकाता स्थित अस्पताल आना है। डॉक्टरों ने सैंपल लाने की समयसीमा साढ़े चार घंटे तय की है। ऐसा नहीं हुआ तो आंटी को बचा पाना मुश्किल होगा। 

इस पर पुलिस आयुक्त ने एडीसीपी ट्रैफिक को ग्रीन कॉरिडोर बनवाने और सुमन की हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। सुमन कोलकाता की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं, फिर विमान से कोलकाता चली गईं।

Trending Videos

तीन टीआई और क्यूआरटी ने सफर तय कराया
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोलकाता से आई सुमन के वाहन के आगे क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की जिप्सी लगाई गई। तीन टीआई लगाए गए। ग्रीन कॉरिडोर की वजह से बाबतपुर से बीएचयू आने में 39 मिनट और बीएचयू से बाबतपुर पहुंचने में 37 मिनट का समय लगा। 

बाबतपुर एयरपोर्ट से हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल, लहरतारा, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, नरिया से लंका होते हुए बीएचयू का रूट आवागमन के लिए तय किया गया। कैंट, मंडुवाडीह और लंका सर्किल के यातायात निरीक्षक (टीआई) को रूट खाली कराने के लिए निर्देशित किया गया।

कोलकाता पहुंचने के बाद की वाराणसी पुलिस की तारीफ
कोलकाता पहुंचने और आंटी से संबंधित सैंपल डॉक्टरों को देने के बाद सुमन ने वाराणसी पुलिस की तारीफ की। कहा कि पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया। जो काम असंभव लग रहा था, उसे संभव बना दिया। बाधा के बगैर बीएचयू और एयरपोर्ट पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed