{"_id":"5ecd6a0b8ebc3e90591e5366","slug":"grashooper-city-news-vns526874433","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों के हमले को लेकर कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसान करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियों के हमले को लेकर कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसान करें ये काम
Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Locusts
- फोटो : Amar Ujala
यूपी के झांसी समेत कई हिस्सों में टिड्डियों के आगमन के बाद मंगलवार को वाराणसी मंडल के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों को सब्जी की फसल में कीटनाशक के छिड़काव की सलाह दी है। खेतों में दवा के छिड़काव के लिए दमकल की गाड़ियों को तैयार रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से चलकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में टिड्डियों के झुंड ने खेत में लगी सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। दो दिनों में टिड्डियों का एक दल यूपी के झांसी, ललितपुर और हमीरपुर में भी देखा गया। जिसे देखते हुए मंडलीय कृषि रक्षा अधिकारी अखिलेश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को वाराणसी सहित चंदौली, जौनपुर, और गाजीपुर जिलों को बचाव और दवाओं के छिड़काव के मानकों की एडवाइजरी जारी कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की कुछ गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखा है। ताकि टिड्डियों का हमला होते ही तत्काल कीटनाशक का छिड़काव किया जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
टिड्डी दल के आने पर ये करें किसान
- टिड्डी दल के आक्रमण की जानकारी ग्राम प्रधान के माध्यम से जिला प्रशासन तत्काल दें।
- टिड्डियों के आते ही टीन, थाली बजाकर शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास करें।
- बलुई मिट्टी इसके प्रजनन के लिए अनुकूल होती है। ऐसे में खेत की जुताई कर पानी भरें।
- खेतों में क्लोरोपायरिफास या लेमडासाईहैलोथिन कीटनाशक का छिड़काव करवाएं।
- क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव लखनऊ के फोन नंबर 0522-2732036 पर संपर्क करें।