वाराणसी में कोरोना : कम होने लगा मौत का ग्राफ , 942 संक्रमित मिले, चार की जान गई
सेंट्रल जेल में छह, जिला जेल में चार, नीचीबाग डाकघर में पांच संक्रमित, शनिवार को 9226 सैंपलों की रिपोर्ट आई, 1447 होम आइसोलेशन में स्वस्थ, 121 अस्पताल से डिस्चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी कम होने लगा है। पहले जहां एक दिन में 8 से 10 मौत हो रही थी। वहीं, दो दिन से 4-4 मौत हुई है। शनिवार को 9226 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 942 संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। अप्रैल में रोजाना 1500 से 2000 मरीज मिल रहे थे। अब इस संख्या में भी कमी आई है।
शनिवार को सेंट्रल जेल में छह और जिला जेल में चार कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजघाट में 10, मेहंदी गंज में 10, पत्रकारपुरम में 5 और नीचीबाग पोस्ट ऑफिस में 5 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा महमूरगंज में 12, बीएचयू , शिवपुर , पांडेपुर, लहुराबीर सहित अलग-अलग जगहों में लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अब तक 633 की मौत
जिले में अब खुल संक्रमितों की संख्या 74, 043 हो गई है। शनिवार को होम आइसोलेशन में 1447 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं, 121 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 61,763 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 633 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, 11,647 एक्टिव मरीज हैं।
यहां पर हुई मौत
अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती करसड़ा निवासी 70 वर्षीय पुरुष, सारनाथ निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती लंका निवासी निवासी 43 वर्षीय पुरुष, ईएसआईसी में भर्ती 65 वर्षीय सिंधौरा निवासी महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया।