{"_id":"62fb5f56149cd97cab7039cb","slug":"grand-tricolor-journey-of-traders-market-resonated-with-vande-mataram-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की भव्य तिरंगा यात्रा: वंदे मातरम से गूंजा बाजार, राष्ट्रगान शुरू होते ही बसों से भी उतर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की भव्य तिरंगा यात्रा: वंदे मातरम से गूंजा बाजार, राष्ट्रगान शुरू होते ही बसों से भी उतर गए लोग
Tue, 16 Aug 2022 02:41 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:41 PM IST
सार
15 अगस्त को पिंडरा बाजार में व्यापारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह नौ बजे राष्ट्रगान शुरू होते ही राहगीर से लेकर बसों में सवार लोग भी उतर गए और राष्ट्रगान में भाग लिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को झंडा फहराने व जुलूस निकालने की होड़ सी दिखी। पिंडरा बाजार में व्यापारियों द्वारा निकली तिरंगा यात्रा के चलते वाराणसी जौनपुर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
व्यापार मंडल पिंडरा के अध्यक्ष विपिन उर्फ पिंटू जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों व्यापारियों में पहली बार एकता दिखी। एक साथ सड़क पर तिरंगा लेकर उतरने से जाम लग गया। यात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल के संरक्षक प्रिंस जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल पिंडरा के अध्यक्ष विपिन उर्फ पिंटू जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों व्यापारियों में पहली बार एकता दिखी। एक साथ सड़क पर तिरंगा लेकर उतरने से जाम लग गया। यात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल के संरक्षक प्रिंस जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा पिंडरा स्थित डिनर क्लब से नेशनल इण्टर कालेज होते हुए राम जानकी मंदिर पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। सुबह नौ बजे राष्ट्रगान शुरू होते ही राहगीर से लेकर बसों में सवार लोग भी उतर गए और राष्ट्रगान में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, महामंत्री राजन अग्रहरी, मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, राजू सेठ, प्रकाशचंद जायसवाल, रामू गुप्ता, रमेश जायसवाल, मोनू मोदनवाल, पवन मोदनवाल,अंकित अग्रहरी, सुनील जायसवाल, सहित सैकड़ों व्यापारियों शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रामपुर ओवरब्रिज से निकली तिरंगा यात्रा दो किमी तक थाना स्थित मिडिल स्कूल तक गई। इस दौरान वन्दे मातरम, भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। यात्रा में सुरेश पांडेय, विनोद पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, मनीष सिंह, विक्रम सिंह प्रदीप चौबे, संजय मिश्रा रहे।
कुआर से बाबतपुर तक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा बाबतपुर तक निकाली गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप पटेल, शुभम जायसवाल, विपिन पटेल, अनिल पटेल , अमरहादुर सोनकर ,श्रवण पटेल श्यामसुंदर पटेल समेत अनेक लोग रहे। वही फूलपुर में जनसेवा समिति द्वारा वनवासी बस्ती में अध्यक्ष सुल्तान अहमद द्वारा फल व मिष्ठान का वितरण किया गया।