Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grand procession taken out on occasion of Guru Nanak Dev Prakash Parv in Varanasi

वाराणसी: गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, 8 किमी तक 6:30 घंटे गूंजा गुरुवाणी का कीर्तन

Sun, 15 Nov 2026 09:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 15 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वापाणसी में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने शबद कीर्तन और बैंड-बाजे से आकर्षित किया। 24 को प्रकाश पर्व है।

विज्ञापन
Grand procession taken out on occasion of Guru Nanak Dev Prakash Parv in Varanasi
गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु नानकदेव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुबाग गुरुद्वारे से गाजे-बाजे के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। पंच प्यारों की अगुवाई में निकली यात्रा शहर के करीब 15 इलाकों से गुजरी। आठ स्थानों पर संगत ने शोभायात्रा की अगवानी की। गुरु और बच्चे गुरुवाणी के कीर्तन के साथ स्वच्छ काशी का संदेश देते चल रहे थे। साढ़े छह घंटे तक करीब आठ किमी लंबी नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


वहीं, 24 नवंबर को गुरु के प्रकाश पर्व की तैयारी में गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गुरुद्वारे से गुरु की शोभायात्रा दोपहर 12:30 बजे जुगो-जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी वाली गाड़ी को फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

Grand procession taken out on occasion of Guru Nanak Dev Prakash Parv in Varanasi
गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गुरु साहिब की पालकी के आगे घुड़सवार और पैदल चल रहे पंच प्यारे शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। कीर्तन मंडलियां गुरुवाणी का पाठ कर रही थीं। गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के बैंड ने सभी को आकर्षित किया। स्कूली बच्चे हाथों में ''स्वच्छ काशी-सुंदर काशी'' का बैनर लेकर काशी में स्वच्छता का संदेश देते हुए चल रहे थे।

वहीं, गुरु साहिब की पालकी के आगे संगत सड़क की सफाई कर रही थी और पुष्पवर्षा भी कर रही थी। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शबद कीर्तन कर रही थीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

Grand procession taken out on occasion of Guru Nanak Dev Prakash Parv in Varanasi
गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यात्रा लक्सा, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, लाजपत नगर, गुरुनानक नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, गांधी नगर, सिगरा चौराहा और रथयात्रा होते हुए गुरुद्वारे पहुंची। वहां पुष्पवर्षा कर आरती की गई। इसके बाद गुरुद्वारे में शबद गायन, कीर्तन और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चला। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने बताया कि 23 नवंबर से ही गुरु का प्रकाश पर्व शुरू हो जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को दिनभर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे शबद गायन, कीर्तन और कथा कर संगत को निहाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed