वाराणसी में नए साल की रात धूम मचाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के आगमन के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर शहर के तमाम क्लब,होटल और रेस्टोरेंट में डांस, डीजे, मस्ती और धमाल होगा। इसके लिए संचालकों ने पूरी तैयारी कर रखी है।
31 नाइट’ सेलिब्रेशन के लिए होटलों में गीत-संगीत के भव्य आयोजन किए गए हैं। देशी-विदेशी व्यंजनों का मेन्यू भी तैयार है।
होटल द गेट-वे में कल्चरल नाइट का आयोजन है। होटल रामाडा में नए साल के स्वागत पर शानदार योजना बनाई गई है। विदेशी पर्यटकों के लिए थाई, चाइनीज, मैक्सीकन, इंडियन, कैंडिल लाइट डिनर की व्यवस्था है ।
शहनाई हाल में शानदार अरबियन नाइट उसूल बैंड द्वारा पेश किया जाएगा, जहां बैले डांसर और वाराणसी में पहली बार तनूरा डांसर जलवे बिखेरेंगे। होटल महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने बताया कि देशी विदेशी व्यंजनों के साथ कल्चरल नाइट का मजा उठाने के लिए कपल को नौ हजार रुपये खर्चने होंगे।
इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। होटल रेडिसन में कबाब फैक्ट्री में देशी-विदेशी व्यंजनों का इंतजाम है। प्रति व्यक्ति 1800 और 1500 दो पैकेज है। कॉफी हाउस के लिए दो हजार रुपये देने होंगे।
असिस्टेंट रेस्टोरेंट मैनेजर रेडिसन सचिन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी जगह एंट्री सात बजे से शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार एचएचआई में खानपान के अलावा कपल और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था है।
क्लार्क होटल, सूर्या होटल सहित सभी प्रमुख होटलों में इस खास मौके को भुनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
क्लबों में होगा डांस, डीजे, मस्ती और धमाल
नववर्ष की पूर्वसंध्या पर 31 दिसंबर को क्लबों में डांस, डीजे, मस्ती और धमाल होगा। कैंटोंमेंट के पीएनयू क्लब में मुंबई का आजादी द बैंड का लाइव परफारमेंस होगा। यहां भाभी जी घर पर हैं सीरियल के टीवी एक्टर सोहित विजय सोनी आएंगे।
इस मौके पर डीजे और आतिशबाजी का कार्यक्रम किया गया है।
बनारस क्लब , लायंस क्लब वाराणसी रुद्रा की ओर से होटल इंटरनेशनल लक्सा में डांस, डीजे और मस्ती का कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार अन्य क्लबों में आयोजन किया जाएगा।
होटल ग्रेप वाइन रामनगर में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर 31 दिसंबर को ये शाम मस्तानी कार्यक्रम होगा। इसमें मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज के गायक, कलाकारों, डांस ग्रुप आएंगे।
इस दौरान होटल की ओर से 131 प्रकार के व्यंजन परोसा जाएगा। होटल के सीईओ शशि अंशुमान और उप महाप्रबंधक अमरेश त्रिपाठी ने बताया कि डांस प्रतियोगिता में बेस्ट कपल्स के इनाम के तौर पर फाइव स्टार होटल में ठहरने और खाने का कूपन दिया जाएगा।
इसका आयोजन ट्रंप मुंबई की ओर से बालीवुट रेट्रो नाइट (ये शाम मस्तानी) नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में सारेगामापा के कलाकार और भाभी जी घर पर हैं के कलाकार आएंगे।
इस दौरान मिस्टर और मिस ग्रेप वाइन, बेस्ट डांसिंग, डांसिंग सीनियर सिटीजन बेस्ट, बेस्ट चाइल्ड बेस्ट ड्रेस आयोजन होंगे। पुरस्कारों का लकी ड्रा किया जाएगा। एयर टिकट भी दिया जाएगा।