फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grabbed 45 lakh rupees by making a partner, became abbot

Varanasi News: पार्टनर बनाकर हड़प लिया 45 लाख रुपये, बन गया मठाधीश

Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 45 lakh rupees by making a partner, became abbot
पार्टनर बनाकर हड़प लिया 45 लाख रुपये, बन गया मठाधीश
विज्ञापन

- भुक्तभोगी की तहरीर पर रामनगर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामनगर। रामपुर, कटेसर निवासी विजय भूषण को गिट्टी-बालू के धंधे में पार्टनर बनाकर भगवानपुर के अजय जायसवाल ने 45 लाख रुपये हड़प लिया। इसके साथ ही अपने गांव में एक मठ बनवा कर खुद को मठाधीश घोषित कर दिया। विजय भूषण की तहरीर पर रामनगर थाने में अजय जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।


विजय भूषण ने पुलिस को बताया कि गिट्टी-बालू का बिजनेस करने वाले अजय से उनकी मुलाकात वर्ष 2022 में हुई थी। अजय ने उन्हें बताया कि गिट्टी-बालू के बिजनेस में अच्छा मुनाफा है। अजय से प्रभावित होकर उसके साथ एक फर्म बनाकर उन्होंने भी गिट्टी-बालू का बिजनेस शुरू किया। व्यापार के दौरान उन्होंने अजय को लगभग 45 लाख रुपये दिए। उन्होंने अजय से अपना हिस्सा मांगना शुरू किया तो वह मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर लिया। उसके बारे में पता लगाने पर सामने आया कि उनके पैसे वह मकान बनवाया है। इसके साथ ही अपने गांव में एक मठ बनाकर खुद को मठाधीश घोषित कर लिया है। इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed