{"_id":"f4c70e7e091056b17846fc1c241632f0","slug":"governor-the-ganga-ram-naik-has-spoke-to-keep-nirmal-responsibility-of-all-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल रामनाईक बोले, गंगा को निर्मल रखना सभी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल रामनाईक बोले, गंगा को निर्मल रखना सभी की जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 21 Sep 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि प्रशासन पूजा समितियों से बात करके मूर्ति विसर्जन के लिए सर्वमान्य रास्ता निकाले। उन्होंने कहा कि परंपरा का निर्वहन होना चाहिए लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी और सीवर गंगा में न गिरे। गंगा को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। ये बातें उन्होंने रविवार को भैरोनाथ में आयोजित गणेशोत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने उम्मीद जताई की केंद्र सरकार भी जल्द ही सुभाष चंद्र बोस से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करेगी।
मराठी समाज के नूतन बाल गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से आयोजित उत्सव में भाग लेने आए राज्यपाल ने कहा कि गंगा के प्रति मन में आदर है, तो हमें उन्हें साफ रखने की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। सिर्फ भावना और परंपरा के आधार पर गंगा को प्रदूषित करना उचित नहीं है। इस दिशा में ठोस निर्णय लेने ही होंगे। प्रशासन और पूजा समितियों से
इस मसले पर सुझाव मांगे और उनके सहयोग से उचित रास्ता निकाले। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस से जुड़े मामले को अहम बताया। कहा कि नेताजी से जुड़े दस्तावेज एक संवेदनशील विषय है। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नेता जी के दस्तावेजों को जनता के समक्ष लाएंगे।