फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor Anandi Ben Patel becomes teacher students study mathematics inspects Anganwadi centers in varanasi

वाराणसी: जब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उठाई छड़ी, शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाने लगीं गणित

Tue, 03 Nov 2020 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel becomes teacher students study mathematics inspects Anganwadi centers in varanasi
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बच्चों को सिखाई गिनती। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक बनकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों को गणित पढ़ाई। ग्राम पंचायत अमीनी और मटुका के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को गिनती सिखाई।

विज्ञापन

उनसे नाम पूछा और कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली बांटी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की। आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली कार्यकर्ताओं ने पंजीरी से बनने वाले कई तरह के व्यंजन बनाए थे, जिसे उन्होंने बच्चों को दिया।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्रों को रेड कारपेट से सजाया गया। दीवारों पर महापुरुषों के फोटो और नाम लिखे हुए थे। जिनमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, बाल गंगाधर तिलक आदि के फोटो बने थे। इनके अलावा मिशन प्रेरणा के तहत ई पाठशाला मेरा घर मेरा विद्यालय के स्टॉल लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Governor Anandi Ben Patel becomes teacher students study mathematics inspects Anganwadi centers in varanasi
सेवापुरी ब्लॉक का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

इसमें बच्चों के लिए किस्से कहानियों की किताबें रखी गई थी। इनके अलावा वेदांता की ओर से कोरोनावायरस से कैसे करें बचाव इसका भी स्टाल लगाकर बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से कई तरह के मॉडल बनाए गए थे। जिनको अवलोकन राज्यपाल ने किया।

इस दौरान यहां काम करने वाले महिलाओं और बच्चों से बातचीत की। राज्यपाल ने बच्चों के साथ प्रार्थना भी की तन हो सुंदर मन हो सुंदर। दो बच्चों के बर्थडे का केक भी काटा। पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया था। निरीक्षण करने के बाद राज्यपाल सेवापुरी ब्लॉक में बैठक के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed