{"_id":"5a5dc5f64f1c1b74268b4a3f","slug":"government-will-take-action-on-purvanchal-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के माफियाओं की तैयार हो रही कुंडली, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, यह हैं निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के माफियाओं की तैयार हो रही कुंडली, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, यह हैं निशाने पर
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरायम की दुनिया के दबदबे के दम पर पीडब्ल्यूडी-रेलवे के ठेकों से रियल इस्टेट, मोबाइल टावर, वाहन स्टैंडों तक हर महीने करोड़ों का वारा-न्यारा करने वाले पूर्वांचल के माफिया सिंडिकेट के विरुद्ध जल्द बड़ी कार्रवाई की तैयारी शासन ने की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिंडिकेट की कमर तोड़ने के लिए उसके आर्थिक साम्राज्य की जड़ें खंगाली जा रही हैं। सिंडिकेट से जुड़े लोगों की कुंडली तैयार करने का जिम्मा इस बार स्पेशल टॉस्क फोर्स और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को सौंपा गया है।
इसी महीने के आखिरी तक सिंडिकेट के पूरे ब्यौरे के साथ चिह्नित लोगों की सूची शासन को भेज दी जाएगी। माना जा रहा है कि पूर्वांचल के दूसरे संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ ही मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी व उनके करीबियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल में पीडब्ल्यूडी व रेलवे के ठेकों, रियल इस्टेट, कोयला कारोबार, मोबाइल टावर में डीजल सप्लाई और वाहन स्टैंडों के संचालन में बड़े पैमाने पर माफिया सिंडिकेट का दखल है।

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से से मांगी रिपोर्ट
demo pic
खासतौर से मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों का वर्चस्व सामने आता रहा है। वर्चस्व की यह होड़ दूसरे माफिया गिरोहों से टकराव की वजह भी बनती रही है। मुख्तार फिलहाल बांदा जेल में निरुद्ध है लेकिन बनारस, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों तक सिंडिकेट अपना जाल फैलाए हैं।
विभिन्न विभागों के ठेकेदार, प्रापर्टी डीलर, छोटे-बड़े वाहन स्टैंडों के संचालक, कोयला कारोबारी, मोबाइल टावर में डीजल सप्लाई करने वाले और मछली मंडियों से वसूली करने वाले इस सिंडिकेट से जुड़े हैं।
पुलिस महकमे के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि बीते दस दिन से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम एटीएस और एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों के जवान कर रहे हैं।
इस बारे में पूर्वांचल के जिलों की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से अलग से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस महानिदेशक जोन बी महापात्रा ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है और उन पर हरसंभव तरीके से नकेल कसी जाएगी।

बीकेडी, रईस और दीपक पर घोषित इनाम की राशि बढ़ेगी
demo pic
सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह से अदावत के लिए चर्चित इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी, रईस बनारसी और दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू पर घोषित इनाम की राशि में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।
इन पर दो-दो लाख रुपये इनाम घोषित किए जा सकते हैं। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से मौजूदा समय में 39 अपराधियों पर इनाम घोषित है।
इनमें से बीकेडी पर 50 हजार और दीपक वर्मा पर 12 हजार का इनाम है। वहीं, रईस बनारसी पर कानपुर से 25 हजार और शाहजहांपुर से पांच हजार का इनाम घोषित है। लंबे समय से फरार तीनों अपराधी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।