फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government will give a grant of two crores for BHU's laboratory

Varanasi News: बीएचयू की प्रयोगशाला के लिए सरकार देगी दो करोड़ का अनुदान

Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Government will give a grant of two crores for BHU's laboratory
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की साइटोजेनेटिक्स प्रयोगशाला में ड्रोसोफिला तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षक-प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। इस योजना के तहत भारत सरकार से पांच साल के लिए प्रशिक्षण केंद्र को दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभाग में स्थापित प्रशिक्षण केंद्र के जरिये कक्षा व प्रयोगशाला शिक्षण में ड्रोसोफिला तकनीक का प्रयोग करने लिए शिक्षक व शोधार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार से पांच वर्ष की अवधि के दौरान साइटोजेनेटिक्स प्रयोगशाला स्थित इस प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों के लिए दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिलेगी। यह प्रयोगशाला अपने उच्च कोटि के अनुसंधान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। प्रो. एससी लखोटिया इस परियोजना के मुख्य अन्वेषक हैं और सहायक आचार्य डॉ. ऋचा आर्य व डॉ. बामा चरण मंडल सहायक मुख्य अन्वेषक हैं। प्रो. लखोटिया ने बताया कि अगले पांच वर्ष की अवधि में केंद्र 15 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed