फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government schools of the district will be visible on Google Map

गूगल मैप पर दिखेंगे जिले के सरकारी स्कूल

Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government schools of the district will be visible on Google Map
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को सेटेलाइट से जोड़ने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। जल्द ही जिले के परिषदीय विद्यालयों की भौगोलिक जानकारी लेना आसान होगा। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों का जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग कराई जा रही है। मैपिंग के जरिये विद्यालयों के अक्षांश व देशांतर लिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें यू-डायस में भरा जा सके। जीआईएस मैपिंग कार्य पूरा होने के साथ लोग यह सुविधा स्मार्टफोन पर भी पा सकेंगे। जिले में 1144 कुल विद्यालयों में 797 प्राथमिक, 133 उच्च प्राथमिक व 220 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इन स्कूलों की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए उनके अक्षांश (लेटीट्यूड) व देशांतर (लोगीट्यूड) लिए जा रहे हैं। इससे विद्यालयों की लोकेशन देश के किसी भी हिस्से से आसानी से जानी जा सकेगी।
विज्ञापन

ऐसे लेंगे अक्षांश व देशांतर
यदि मोबाइल पर इंटरनेट चालू है तो अक्षांश (लेटीट्यूड) एंड देशांतर (लोगीट्यूड) की इनफार्मेशन गूगल मैप पर चेक सकते हैं। स्कूल की लोकेशन सही आ रही है या नहीं, इसके लिए एप में मैप पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

कोट
परिषदीय स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए विभाग ने सभी की जीआईएस मैपिंग कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही विद्यालयों के मैपिंग का कार्य पूर्ण हो जाएगा।- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed