{"_id":"60cfa13d8ebc3e30cf576013","slug":"government-schools-and-panchayat-buildings-will-be-made-vaccination-centers-in-villages-varanasi-news-vns595966436","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सरकारी विद्यालय और पंचायत भवन बनेंगे टीकाकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सरकारी विद्यालय और पंचायत भवन बनेंगे टीकाकरण केंद्र
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से विशेष अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेवापुरी, बड़ागांव और हरहुआ का चयन किया गया है, जहां गांवों में सरकारी विद्यालयों, पंचायत भवनों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शुरूआती दो दिन यानि 21-22 जून को इन तीन ब्लॉकों में 18 से 44 साल आयु वर्ग में 14 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद संख्या बढ़ाई जाएगी। उधर कोविन पोर्टल पर रविवार सुबह 10 बजे से जैसे ही स्लॉट खुला चंद घंटों में ही बुकिंग पूरी हो गई। अब यहां सोमवार से टीकाकरण किया जाएगा।
हालही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने नवंबर तक सभी को टीका लगाए जाने के लक्ष्य को पूरा करने को कहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पंजीकरण कराने वालों को नियमानुसार केंद्र पर टीका लगाया जाएगा।
मौके पर होगा पंजीकरण, लगेगा टीका
चयनित ब्लॉकों में 18 साल से ऊपर वालों का मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मौके पर लोगों का पंजीकरण कर टीका भी लगाया जाएगा।इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को मानीटरिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं को आज लगेगा टीका
जिले में दवा विक्रेताओं के टीकाकरण की शुरुआत 21 जून से होगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खन्ना, महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सप्तसागर दवा मंडी में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।
बीएचयू में खुलेगा आज से नया टीकाकरण केंद्र
बीएचयू परिसर में कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार से नए केंद्र की शुरुआत की गई है। दंत चिकित्सा संकाय में बने इस केंद्र पर बीएचयू के कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ ही छात्रों को रविवार छोड़कर बाकी सभी दिनों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक टीका लगाया जाएगा। इसमें 18 से 44 साल वालों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा जबकि 45 साल वालों का मौके पर ही पंजीकरण होगा।