फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government discriminating against barber society: Vinod Savita

नाई समाज के साथ भेदभाव कर रही सरकार : विनोद सविता

Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government discriminating against barber society: Vinod Savita
नाई समाज के साथ भेदभाव कर रही सरकार : विनोद सविता
विज्ञापन

नाई समाज और सपा की ओर से रविवार को कमच्छा स्थित भक्तसेन ट्रस्ट में बैठक हुई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद सविता ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार नाई समाज के साथ भेदभाव कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाई समाज पर भरोसा जताया है। सपा सरकार में लोकसभा प्रभारी व पर्यवेक्षक के रूप में नाई समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा सरकार बनी तो नाई समाज को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। इस मौके पर एसकेपी नंद, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र यादव, संदीप शर्मा, लल्लन शर्मा, रोहित शर्मा, राजन शर्मा, आशीष शर्मा, रवि शर्मा आदि शामिल रहे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को भेजा पत्र
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को पत्र भेजकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि आगामी 2022 का चुनाव जनता बनाम भाजपा के बीच होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के तबरेज ने सपा की सदस्यता ग्रहण की
सपा कैंट विधानसभा की सिंधी धर्मशाला में हुई बैठक में बागहाड़ा वार्ड के कांग्रेस पार्षद का चुनाव लड़ चुके तबरेज खान ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर हारून अंसारी, अखिलेश मिश्र, अब्दुल कलाम कुरैशी, त्रिलोकी आदि मौजूद रहे। इसके बाद केक काटकर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed