{"_id":"5ab7652d4f1c1b68248b7217","slug":"governer-ram-naik-reach-varanasi-due-to-president-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला संकुल पहुंचे राज्यपाल, राष्ट्रपति के काशी दौरे की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला संकुल पहुंचे राज्यपाल, राष्ट्रपति के काशी दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
हस्तकला संकुल में राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक रविवार को बनारस पहुंचे। वह हस्तकला संकुल गए। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बनारस दौरे के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा हस्तकला संकुल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेद्रं रघुवंशी भी पहुंचे।
बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बनारस के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक की पुस्तक चरैवेति चरैवेति का विमोचन करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही वह करीब 26 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सुबह-ए- वाराणसी के तहत स्मार्ट साइकिल योजना, शहर के पार्कों और चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी देंगे।
राष्ट्रपति वाराणसी हनुमना खंड की करीब 125 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन को चौड़ीकरण करने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस योजना पर 2510 करोड़ रुपये खर्च करेगा।