फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governer of Mijoram General VK Singh Varanasi Visit gave message reading poem of Harivansh Rai Bachchan

रक्षा क्षेत्र में बढ़ी महिलाओं की भूमिका: काशी में बोले जनरल VK सिंह, हरिवंश राय बच्चन की कविता पढ़ दिया संदेश

Wed, 05 Mar 2025 09:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने महिलाओं को रक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में जाने की सलाह दी। कहा कि देश की आधी आबादी अपना परचम लहरा रही है।

विज्ञापन
Governer of Mijoram General VK Singh Varanasi Visit gave message reading poem of Harivansh Rai Bachchan
राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह में जनरल वीके सिंह और विश्वभूषण मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Governer of Mijoram General VK Singh in Varanasi: आधुनिक भारत की रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इनकी भूमिका भी सराहनीय है। ये विकसित भारत के लिए शुभ संकेत है। उक्त बातें चौबेपुर के कटेसर कलां स्थित स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि बतौर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कही।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। जल, थल, वायु सेना के सैनिक स्कूल हों या द नेशनल डिफेंस अकादमी का मामला हो, हर जगह महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमारा देश सार्वभौमिक वैज्ञानिक हैं, यही संस्कृति हमें आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन


कहा कि देश की आधी आबादी की भागीदारी सेना क्षेत्र में है, जितना सबको है। महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं। चाहे संस्कृति को लें या वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लें। सारे रूपों में नारी का स्थान आगे है। भारत में लक्ष्मी बाई जैसी कई विरांगनाएं मिलीं। महिलाएं मन को पक्का करें और सुरक्षित रहकर देश की सुरक्षा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिवंश राय बच्चन की कविता भी पढ़ी
मिजोरम के राज्यपाल ने कहा कि सेनाओं के अंदर नेतृत्व कर एक टीम का हिस्सा बनें। भारतीय सेना जैसी सेना दुनिया में किसी देश के पास नहीं। हमारे सैनिकों के मुकाबले दुनिया में किसी भी देश में सैनिकों नहीं। बस ईमानदारी, निष्ठा, लगन, मेहनत और देश प्रेम हो। रक्षा क्षेत्र में संभावनाएं खुली हुई हैं।

इस जज्बे से आप आगे बढ़ सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि हमारी सेना में सबसे बहादुर ग्रामीण अंचल से ही आते हैं। उन्होंने यहां की बालिकाओं के हौंसले को बुलंद करते हुए हरिवंश राय बच्चन की कविता कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती।

राज्यपाल ने यहां के राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेने वाली बालिकाओं को आशीर्वाद भी दिया। यहां के प्रबंधन व महाविद्यालय के पठन-पाठन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा भी की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सूबेदार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बतौर काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा, चेयरमैन अमित सिंह सन्नी, अनुज कुमार सिंह, महाविद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह, पब्लिक स्कूल की निदेशिका माधवी लता सिंह, प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका मिश्रा एवं डॉ. अभय कुमार पांडेय सहित अतुल, कमलेश, हरिकेश, तूलिका, रोली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं व संस्था के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed