फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Got the gift of facilities and now have the responsibility of winning medals: Lalit

सुविधाओं की सौगात मिली है अब पदक जीतने की जिम्मेदारी : ललित

Mon, 21 Oct 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Got the gift of facilities and now have the responsibility of winning medals: Lalit
स्टेडियम के उद्घाटन पर बोले हॉकी ओलंपियन और पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन


फोटो
वाराणसी। पीएम मोदी ने खेल सुविधाओं की सौगात दे दी है, अब जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है कि वे अधिक से अधिक पदक जीतकर देश और काशी का नाम रोशन करें। उक्त बातें लगातार दो बार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने कहीं। स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर ललित उपाध्याय ने कहा कि यह खेल का स्वर्णिम युग है। यहां अब एक नहीं कई खेलों का अभ्यास कर दक्ष खिलाड़ी निकलेंगे। अब बनारस खेल और खिलाड़ियों के नाम से दुनिया में जाना जाएगा।

सपना सच होने जैसा है : प्रशांति
इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर प्रशांति सिंह ने बताया कि वह भाग्यशाली हैं, जो उन्होंने प्रधानमंत्री से नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्टेडियम की वाराणसी में मांग की थी। आज ये मांग पूरी हो गई। कहा कि चार साल में यह उपलब्धि बेमिसाल है। 9 नवंबर 2020 को पीएम से सौगात मांगी थी, जो आज अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त होकर काशी वासियों को मिली है। काशी के 300 किलोमीटर परिधि में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं था। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed