फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gori Mem heart fell on desi boy came to Banaras to get married people gathered to see videshi bahu

Love Marriage: देसी छोरे पर आया गोरी मेम का दिल, बनारस आकर की शादी, विदेशी बहू को देखने उमड़े लोग

Sun, 20 Aug 2023 09:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 09:19 PM IST
सार

विदेशी मैम से रेस्टोरेंट में मुलाकात, फिर प्यार और अब शादी। ये कहानी है वाराणसी के करखियांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा की। एयरवेज में केबिन क्रू अखिलेश ने फिलीपींस में रहने वाली तानिया पॉवलिको से  हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। 

विज्ञापन
Gori Mem heart fell on desi boy came to Banaras to get married people gathered to see videshi bahu
त्रिलोचन महादेव मंदिर में हुई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात समंदर पार मैं तेरे... ये गाना  आपने जरूर सुना होगा और इस गाने को सही रूप में अनुसरण किया एक विदेशी युवती ने जो देसी गबरू से शादी करने बनारस पहुंच गई। हिंदू रीति रिवाज से त्रिलोचन महादेव मंदिर में सात फेरे लिए। इस विवाह को देखने बहुत सारे लोग जमा हुए थे। खासतौर पर दुल्हन को देखने बहुत भीड़ थी। दुल्हन भले ही विदेशी हो, लेकिन शादी वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ। शनिवार को परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे भारतीय संस्कृति से बेहद प्यार है। 

विज्ञापन


विदेशी मैम से रेस्टोरेंट में मुलाकात, फिर प्यार और अब शादी। ये कहानी है वाराणसी के करखियांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा की। अखिलेश कतर एयरवेज में केबिन क्रू (फ्लाइट अटेंडेंट) हैं। अखिलेश ने बताया कि फरवरी 2022 में कतर में एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान 30 वर्षीय तानिया पॉवलिको से मुलाकात हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बच्चों की आई याद तो सात माह बाद प्रेमी को छोड़ घर लौटी महिला, पति ने किया अपनाने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को जॉर्जिया में कोर्ट मैरिज

दोनों ने आगे की जिंदगी साथ गुजारने का फैसला लिया। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अखिलेश और तानिया ने अपने- अपने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। खास बात यह है कि दोनों के परिजन भी आसानी से मान गए। इसके बाद दोनों ने बीते एक मार्च को जॉर्जिया में कोर्ट मैरिज कर साथ रहने लगे। भारतीय परंपरा से लगाव होने के कारण उन्होंने दोबारा हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें: गंगा में कूदने की बात बोलकर युवक ने वीडियो किया वायरल, असलियत सामने आई तो सब रह गए हैरान

Gori Mem heart fell on desi boy came to Banaras to get married people gathered to see videshi bahu
अखिलेश और तानिया - फोटो : सोशल मीडिया

ये वक्त भी आया। दोनों कुछ दिन पहले ही वाराणसी के करखियांव स्थित घर पहुंचे। शुक्रवार को वाराणसी-जौनपुर बॉर्डर पर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में परिजनों की मौजूदगी के बीच हिंदू विधि विधान से अग्नि कुंड के साथ फेरे लिए और सात जन्मों के लिए एक हो गए। लाल जोड़े में दुल्हन बनी तानिया पॉवलिको की खुशी का ठिकाना नहीं था।
ये भी पढ़ें: सांसद निरहुआ ने छेड़ा देशभक्ति का राग तो झूम उठे लोग, मंच पर मौजूद मंत्री बजाते रहे ताली

अखिलेश ने बताया कि तानिया पॉवलिको का जन्म इटली में हुआ। पढ़ाई फिलीपींस में की। अब उसका परिवार अमेरिका में रहता है। हालांकि तानिया फिलीपींस में रहती है। वो वहां इंग्लिश टीचर है। बताया कि उसकी पत्नी हिंदी बोलना सीख रही है। तानिया को भारतीय संस्कृति से प्यार है। यहां की परंपराओं के बारे में जानकर और मेरे परिवार से मिलकर बेहद खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed