UP: प्रादेशिक कुश्ती में तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक से 110 अंक लेकर गोरखपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन
Sports News: वाराणसी के बनियापुर में खेली गई सब जूनियर कुश्ती में तीन स्वर्ण, एक रजत पदक से 95 अंक के साथ वाराणसी उपविजेता बन गया। खेल के दाैरान दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kushti: बनियापुर में आयोजित सब जूनियर कुश्ती सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम 95 अंक हासिल कर फ्रीस्टाइल की उपविजेता बनी। टीम ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक से 110 अंक लेकर ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रही।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी के लिए खिलाड़ियों ने कुल चार पदक जबकि गोरखपुर की टीम ने पांच पदक जीते। जिला कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि फ्रीस्टाइल कुश्ती के 48 किलो में बागपत के आर्यन ने फर्रुखाबाद के सैफ को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 55 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के नागेश्वर प्रथम स्थान दीपेंद्र यादव को हराया। 80 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के हरिओम ने लखनऊ के वंश को, 110 किलो में गौतम बुद्ध नगर के जय यादव ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के आनंद यादव को हराकर स्वर्ण जीता।
ग्रीको रोमन के 48 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अमन ने गोरखपुर के सुधाकर निषाद को, 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के हरिओम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के निलेश को, 65 किलो भार वर्ग में गोरखपुर छात्रावास के सतीश यादव ने वाराणसी के मुरली मनोहर पाल को, 80 किलो भार वर्ग में बरेली के सूरज शर्मा ने आजमगढ़ के संजय यादव को, 110 किलो भार वर्ग में वाराणसी के निशांत पाल ने बरेली के अभिमन्यु को हराकर स्वर्ण जीता।
वाराणसी के दो खिलाड़ियों में हुई 73 किलो भार वर्ग की कुश्ती
बालिका वर्ग के फ्रीस्टाइल कुश्ती के 73 किलो भार वर्ग में वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। वाराणसी की पायल यादव ने वाराणसी की ही खिलाड़ी जाह्नवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 43 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की प्रीति यादव ने देवरिया की मनु शर्मा को, 49 किलो में संत कबीर नगर की साक्षी ने वाराणसी की रिया यादव को, 57 किलो में गौतम बुध नगर की रिया नागर ने मुजफ्फरनगर की वंशिका को, 65 किलो में देवरिया की नेहा गुप्ता ने गौतम बुध नगर वंशिका नागर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। निर्णायक की भूमिका रवि कुमार राम, आशीष यादव, प्रदीप कुमार, आदेश कुमार, राम सजन यादव, विशाल यादव, उमेश यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, हरिराम यादव, मेघा नागवारे, बेबी सिंह ने निभाई।