{"_id":"6037e653099b6e1ff5667a4a","slug":"gorakhpur-ltt-special-train-will-start-from-march-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यात्रियों के काम की खबर, मुंबई जाने वाले इस स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन मार्च से शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यात्रियों के काम की खबर, मुंबई जाने वाले इस स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन मार्च से शुरू
Fri, 26 Feb 2021 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
यात्री सुविधाओं को देखते हुए साप्ताहिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन मार्च से शुरू हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तीन मार्च से प्रत्येक बुधवार को मुंबई से खुलेगी और अगले दिन कैंट रेलवे स्टेशन पर रात में 9:25 बजे पहुंचेगी। वहीं 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से खुलेगी और रात 9:15 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से होकर मुंबई जाएगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी के संचालन में आएगी कमी
परिचालन कठिनाईयों का चलते जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल एक्सप्रेस को मार्च में कुछ ही दिन चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन 4, 11, 18 व 25 मार्च तक नई दिल्ली के बीच निरस्त रहेगा। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 02562 नई दिल्ली-जयनगर का परिचालन 5, 12, 19 व 26 मार्च को जयनगर के बीच निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
आज व कल निरस्त रहेगी मंडुवाडीह-प्रयागराज स्पेशल
यात्रियों की कमी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मंडुवाडीह से 26 फरवरी को चलने वाली 05153 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन और 27 फरवरी को चलने वाली 05152 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन