फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Google made doodle celebrate bismillah khan birthday

गूगल ने डूडल बनाकर मनाया उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्मदिन

Wed, 21 Mar 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 21 Mar 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Google made doodle celebrate bismillah khan birthday
गूगल ने बनाया डूडल
शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर याद किया है। बुधवार को बिस्मिल्लाह खान की 102वीं जयंती है। चेन्नई के कलाकार विजय कृष ने इस गूगल के डूडल को बनाया है।
विज्ञापन

 

अपनी शहनाई से सबके दिलों में मिठास घोलने वाले मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने शहनाई वादन को दुनिया में एक नया मुकाम दिया।

 

बता दें कि भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान का जन्म बिहार प्रदेश के डुमरांव के ठठेरी बाजार में 21 मार्च 1916 को हुआ था। आठ वर्ष की उम्र में वो वाराणसी आ गए और यहां के हो गए।

विज्ञापन

 

बिस्मिल्लाह खान को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अल सुबह बजने वाली मंगल ध्वनि उस्ताद बिस्मिला खान की शहनाई की तान है। एक समय था जब इस मंगल ध्वनि से ही पूरे देश की सुबह होती थी। डुमरांव (बिहार) के बंधन पटवा मोहल्ले में पैगंबर खां के घर में 21 मार्च 1916 को किलकारी गूंजी।


 

शिशु कमरूद्दीन को देखते ही उनके दादा के मुंह से निकला, बिस्मिल्लाह! बस यही उस शख्सियत का नाम हो गया जो आगे चलकर शहनाई के उस्ताद कहलाए। आठ साल की उम्र में वे अपने मामा के साथ वाराणसी आ गए थे और यहीं  मां गंगा के तीरे शहनाई का रियाज कर पूरी दुनिया को भावविभोर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed