फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goodwork of Varanasi Police made a smile on face of person who came from Bihar returned suitcase full of jewelry

वाराणसी: दर्शनार्थी के चेहरे की मुस्कान बनी खाकी, गहनों से भरा सूटकेस किया वापस

Sat, 16 Apr 2022 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 PM IST
सार

बिहार के सिवान जिले के निवासी हरेंद्र सिंह सपरिवार काशी विश्वनाथ धाम आए थे। रेलवे स्टेशन जाने के दौरान जल्दबाजी में गहनों से भरा सूटकेस काशीपुरा क्षेत्र में छूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सूटकेस को सही सलामत उसके मालिक तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
Goodwork of Varanasi Police made a smile on  face of person who came from Bihar returned suitcase full of jewelry
सूटकेस में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की चौक थाना पुलिस ने ईमानदारी और सक्रियता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने लाखों के जेवरात और कैश से भरे सूटकेस को उसके मालिक तक पहुंचा दिया। बैग के मालिक ने पुलिस की ईमानदारी की सराहना की है। दरअसल, सिवान (बिहार) निवासी हरेंद्र सिंह सपरिवार शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम आए थे। उन सभी को दर्शन-पूजन के बाद राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे काशीपुरा से ऑटो रिक्शा पकड़ते समय जल्दबाजी में उनका एक सूटकेस छूट गया। इस बात से सभी अनजान थे और रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इधर, लावारिस हालत में सूटकेस देखकर काशीपुरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को दी गई। जिसके बाद चौक प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सूटकेस को सुरक्षात्मक ढंग से थाने पर ले आए। 

विज्ञापन

सूटकेस में था करीब दो लाख का सामान, पर्ची से मालिक का सुराग मिला

सूटकेस को खोल कर देखा गया तो उसमें 70 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का सिक्का, चांदी का एक सिक्का 50 ग्राम का, 10-10 ग्राम के चांदी के दो सिक्के, चांदी के दो अन्य सिक्के, एक सोने का मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, नाक की कील और पांच साड़ियां मिलीं। साथ ही में सूटकेस में मौजूद पर्ची से एक मोबाइल नंबर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त नंबर पर कॉल कर  सूटकेस के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई। नंबर मिलने के बाद सूटकेस के मालिक हरेंद्र सिंह को संपर्क कर थाने पर बुलाया। पूछताछ में पुष्टि होने के बाद उन्हें सूटकेस सौंप दिया गया। सूटकेस में रखे सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। अपना सामान सही सलामत पाने के बाद  हरेंद्र सिंह व उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने चौक पुलिस के साथ-साथ पूरे कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed