फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goods were thrown away from the shop even after the stay.

Varanasi News: स्टे के बाद भी दुकान से सामान निकाल कर फेंका

Tue, 30 Apr 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Goods were thrown away from the shop even after the stay.
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के छेदापुरा औरंगाबाद मुहल्ला निवासी बृजपाल ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। कहा कोर्ट से स्टे के आदेश के बावजूद विरोधी पक्ष जबरदस्ती दुकान से सामान निकाल कर फेंक दे रहा है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बृजपाल ने बताया कि वह विजय कुमार पुत्र स्व. पतरू राम के मकान में चाय पकौड़ी की दुकान 40 वर्षों से करता है। प्रतिमाह किराया देता है। इस बावत दीवानी न्यायालय में एक मुकदमा बृजपाल बनाम विजय कुमार विचाराधीन है। जिसमें न्यायालय द्वारा मौके की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। आदेश की जानकारी विजय कुमार को भी है। बावजूद इसके 28 अप्रैल को विजय कुमार आदि ने दुकान में घुसकर सामान फ्रिज, कढ़ाई, काउंटर आदि बाहर फेंक दिए। विरोध करने पर उसके पोता राहुल को मारे पीटे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed