{"_id":"59ad7ae74f1c1b51738b5257","slug":"goods-train-divided-into-two-parts-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार पटरी से नहीं उतरी बल्कि दो भागों में बंट गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार पटरी से नहीं उतरी बल्कि दो भागों में बंट गई मालगाड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी
- फोटो : demo
पटरी पर से ट्रेन उतरने की घटनाओं ने रेल प्रशासन को परेशान कर रखा है। शनिवार रात में वाराणसी के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। सोमवार को सोनभद्र में मालगाड़ी पटरी से तो नहीं उतरी लेकिन दो हिस्सों में जरूर बंट गई। यह मालगाड़ी सिंगरौली से कोयला लेकर ओबरा जा रही थी। घटना ओबरा डैम पर बने पुल पर हुई।
घटना इंजन का एयर प्रेशर निकल जाने की वजह से हुई। इस कारण इंजन से 22 डिब्बे के बाद की कपलिंग खुल गयी। ट्रेन में कुल 59 डिब्बे लगे थे। घटना के समय इंजन डैम पुल के ऊपर था। जिसके कारण रेल चालक इंजन से उतर नही पाया और आधी गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया।
इंजन का प्रेशर ठीक करने के बाद इंजन को पीछे ले जाकर कपलिंग को जोड़ा गया। मुख्य यार्ड मास्टर एके सिन्हा ने बताया कि ट्रेन के डिब्बे शाम 4:50 बजे अलग हुए। शाम 5:30 बजे कपलिंग जोडने के बाद मालगाड़ी को ओबरा डैम रेलवे स्टेशन ले आया गया।
विज्ञापन
इस दौरान लखनऊ जाने वाली ट्रेन को मगरदहा स्टेशन पर रोका गया, जिससे वह निर्धारित समय से 40 मिनट लेट हो गई।

Trending Videos
गैंगमैन की सजगता से नहीं हुआ हादसा
goods train
ओबरा डैम पुल पर सोमवार की शाम गैंगमैन बलराम राय की सजगता से ट्रेन हादसा बच गया। शाम को मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद बलराम ने इसे जोड़ने में सहयोग किया। साथ ही घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिससे उसी ट्रैक पर आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को बीच में रोक दिया गया।
सोमवार की शाम शाम करीब चार बजकर 50 मिनट पर सिंगरौली से ओबरा परियोजना के लिए कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी ओबरा डैम पर बने ब्रिज पर दो भाग में बंट गई थी।
घटना एयर प्रेशर निकल जाने की वजह से हुआ। इस कारण इंजन से 22 डिब्बे के बाद की कपलिंग खुल गई। मालगाड़ी में कुल 59 डिब्बे लगे थे। घटना के समय गाड़ी डैम पुल के ऊपर थी।