फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goods train devided in two parts in varanasi

बनारस में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, लोगों ने शोर मचाकर रुकवाई ट्रेन

Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Goods train devided in two parts in varanasi
मालगाड़ी
बनारस में कादीपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी गुरुवार को सारनाथ रेलवे स्टेशन के आउटर पर दो हिस्सों में बंट गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और फिर दोनों हिस्सों को जोड़ा गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी और उस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह करीब नौ बजे ब्लॉक सेक्शन में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इंजन 10 डिब्बों के साथ आगे बढ़ गया, जबकि लगभग 50 डिब्बे खड़े ही रह गए।
विज्ञापन


रेल इंजन वाला हिस्सा थोड़ा ही आगे बढ़ा था कि आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाया और फिर रेल इंजन पीछे लेकर आया। रेल कर्मचारियों ने दोनों भाग को जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की रफ्तार ज्यादा न होने और उस ट्रैक पर दूसरे किसी ट्रेन के न आने की वजह से कोई घटना नहीं घटी। वहीं, स्टेशन मास्टर एसपी सिंह ने बताया कि गाड़ी की हौज पाइप किसी जानवर की वजह से निकल गई थी, जिससे गाड़ी ब्लॉक सेक्शन में ही खड़ी हो गई थी। चालक व गार्ड ने इसे जोड़कर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed