{"_id":"64376d4f4cfe04563f0c63fd","slug":"good-news-for-lung-cancer-victims-lung-surgery-started-with-binocular-method-at-cancer-institute-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेफड़े में कैंसर पीड़ितों से लिए खुशखबरी: कैंसर संस्थान में दूरबीन विधि से शुरू हुई सर्जरी, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेफड़े में कैंसर पीड़ितों से लिए खुशखबरी: कैंसर संस्थान में दूरबीन विधि से शुरू हुई सर्जरी, पढ़ें पूरी खबर
Thu, 13 Apr 2023 08:18 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:18 AM IST
सार
कैंसर अस्पताल में रोज यूपी, बिहार, झारखंड तक के कैंसर पीड़ित आते हैं। ओपीडी में परामर्श के बाद डॉक्टर कुछ जांच लिखते हैं। गंभीर कैंसर पीड़ितों की सर्जरी भी होती है। अब सुविधाएं और बढ़ा दी गई हैं। दूरबीन विधि से फेफड़े में कैंसर की पहचान हो रही है। सर्जरी से राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन
फेफड़े का कैंसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेफड़े में कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में दूरबीन विधि से सर्जरी शुरू हो गई है। अब चीरे का डर नहीं सताएगा। साथ ही सर्जरी के बाद अस्पताल से चार दिन के भीतर छुट्टी भी मिल जाएगी। इस विधि से एक कैंसर पीड़ित की दो दिन पहले सर्जरी की गई है।
यह भी पढ़ें- Varanasi: रोबोट की मदद से पहली बार हुआ घुटने का प्रत्यारोपण, ओरिआना अस्पताल को मिली बड़ी सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर अस्पताल में रोज यूपी, बिहार, झारखंड तक के कैंसर पीड़ित आते हैं। ओपीडी में परामर्श के बाद डॉक्टर कुछ जांच लिखते हैं। गंभीर कैंसर पीड़ितों की सर्जरी भी होती है। अब सुविधाएं और बढ़ा दी गई हैं। दूरबीन विधि से फेफड़े में कैंसर की पहचान हो रही है। सर्जरी से राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: रोबोट की मदद से पहली बार हुआ घुटने का प्रत्यारोपण, ओरिआना अस्पताल को मिली बड़ी सफलता
विज्ञापन
सर्जिकल आंकोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और संस्थान के उप निदेशक डॉ. दुर्गतोश पांडेय ने बताया कि पहले फेफड़े के कैंसर की सर्जरी में चीर फाड़ की जाती थी, लेकिन अब दूरबीन विधि से सर्जरी की जा रही है। इससे घाव कम होगा। सर्जरी के चार दिन बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।