{"_id":"5e04ef098ebc3e87943c1679","slug":"good-news-for-bhadohi-marijapur-district-s-residents-rampur-ghat-pipa-bridge-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही-मिर्जापुर वासियों के लिए खुशखबरी, रामपुर घाट पीपा पुल चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही-मिर्जापुर वासियों के लिए खुशखबरी, रामपुर घाट पीपा पुल चालू
Thu, 26 Dec 2019 11:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीपा पुल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज नगर के समीप स्थित रामपुर गंगा घाट पर बना पीपा पुल बृहस्पतिवार की देर शाम पैदल और दो पहिया वाहनों के लिए चालू कर दिया गया। पुल निर्माण में बाधक बन रहे पीपा की कमी को पूरा करने के लिए पुराने पड़े पीपा की रिपेयरिग कर उन्हें लगाया गया।
विज्ञापन
गोपीगंज नगर से मिर्जापुर और मध्य प्रदेश की दूरी कम करने वाले पीपा पुल का निर्माण इस वर्ष समय पर पूरा नही हो पाया था। कार्तिक पूर्णिमा से आवागमन शुरु होने वाले पुल का निर्माण इस बार जल स्तर ज्यादा होने के कारण विलंब से शुरु हुआ। ऊपर से पीपा भी कम पड़ गए। महज दस पीपा की कमी से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
पुल का निर्माण करा रहे लोक निर्माण विभाग के मेठ राम दुलार ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम से साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए पीपा पुल को चालू कर दिया गया है। पुल पर अगल बगल रेलिंग नहीं लगने के कारण अभी चार पहिया वाहनों के लिए चालू नहीं किया गया है। जल्द ही रेलिंग लगाकर उसके लिए भी आवागमन चालू कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन