फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Golendra received the first Subrahmanya Bharti Yuva Kavita Samman

गोलेंद्र को मिला पहला सुब्रह्मण्य भारती युवा कविता सम्मान

Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Golendra received the first Subrahmanya Bharti Yuva Kavita Samman
अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवाक विश्वविद्यालय की ओर से हनुमान घाट पर तमिल के प्रख्यात कवि सुब्रह्मण्य भारती की स्मृति को जीवंत करने के लिए हिंदी व तमिल भाषा से जुड़े लोग जुटे। इस अवसर पर पहला सुब्रह्मण्य भारती युवा कविता सम्मान युवा कवि गोलेंद्र पटेल को दिया गया। इस अवसर पर उनके निवास स्थान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम के दौरान प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि हनुमान घाट के जिस भवन में सुब्रह्मण्य भारती रहे उसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन में सुब्रह्मण्य भारती का अप्रतिम योगदान रहा है। बीएचयू के आचार्य डॉ. जगदीशन टी ने कहा वे हमेशा पूरे विश्व को अपना परिवार मानते थे। सुब्रह्मण्य भारती की नतिनी जयंती कृष्णन ने कहा कि वे महिला शिक्षा के बड़े पक्षधर रहे। कार्यक्रम के आरंभ में हनुमान घाट पर स्थित सुब्रह्मण्य भारती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात युवा कवि गोलेन्द्र पटेल को पहले सुब्रह्मण्य भारती युवा कविता सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान राशि व अंगवस्त्रम भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed