फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Golden girl Punam yadav sent notice answer to federation

गोल्डन गर्ल पूनम यादव ने फेडरेशन को भेजा नोटिस का जवाब

Fri, 11 May 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Golden girl Punam yadav sent notice answer to federation
गोल्ड कोस्ट में गोल्ड जीतने वाली पूनम यादव को टॉप्स से बाहर किए जाने की सूचना के बाद उसके घर पर शोक का माहौल है। गुरुवार की सुबह से ही उसके घर पर आने-जाने वालों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि उसे नोटिस बुधवार की देर शाम को मिली है और आज उसका जवाब भी स्पीड पोस्ट के जरिए भारोत्तोलक संघ के अधिकारियों को भेज दिया गया है। पूनम को अनुशासनहीनता के आरोप में टॉप्स के साथ ही कैंप से भी बाहर कर दिया गया है। पूनम ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को दांदूपुर गांव में पूनम के घर पर खिलाड़ियों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। खिलाड़ियों ने फेडरेशन की इस कार्रवाई पर दुख जताया। पूनम के पिता कैलाश यादव का कहना था कि अब उन्हें तो केवल भगवान पर ही भरोसा है। वह जो करेंगे अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप्स और कैंप से बाहर होने के बाद पूनम की ओलंपिक और एशियाड की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। इस मामले में भारोत्तोलक संघ के जनरल सेक्रेटरी सहदेव यादव का कहना है कि पूनम ने घोर अनुशासनहीनता की है।  

फेडरेशन की नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। इस मामले में उसे टॉप्स से बाहर करने के साथ ही एशियाड के कैंप से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed