फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold worth of RS 27 lakhs caught at varanasi airport which is hidden in socks

Gold Smuggling: शारजाह से मोजे में छुपाकर लाया 27 लाख का सोना, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Wed, 27 Jul 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 06:25 PM IST
सार

शारजाह से लौटे कुशीनगर निवासी यात्री के पास से 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना पकड़ा गया। उसने सोने को मोजे में छुपाकर रखा था। 

विज्ञापन
Gold worth of RS 27 lakhs caught at varanasi airport which is hidden in socks
इसी काले टेप में सोने को रखकर मोजे में छुपा कर रखा गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर से यात्री के पास से सोना पकड़ा गया है। बरामद सोने की कीमत 27 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है। शारजाह से आए यात्री ने मोजे में सोने को छुपा रखा था। अधिकारियों ने सोने को जब्त कर यात्री को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शारजाह से यात्रियों को लेकर मंगलवार रात वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। सभी यात्री विमान से उतरकर टर्मिनल भवन में पहुंचे। जहां कस्टम विभाग के अधिकारी जांच कर रहे थे। इस दौरान एक यात्री पर शक हुआ। उसकी जांच की गई तो मोजे में काले पेपर में छुपाकर रखा सोना मिला।
विज्ञापन


बरामद सोना करीब 530.700 ग्राम  है। जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये से अधिक है। सोने के साथ पकड़ा गया यात्री मनजीत कुमार खानू छपरा कुशीनगर का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि 20 लाख से अधिक मूल्य का सोना होने पर उसे जब्त कर लिया जाता है। साथ ही  कागजी कार्रवाई करते हुए यात्री को जेल भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन पहले पकड़ा गया था 1.21 करोड़ का सोना

वाराणसी एयरपोर्ट पर बीते गुरुवार रात भी शारजाह से आए  यात्री के पास से एक करोड़ 21 लाख से अधिक का सोना पकड़ा गया था। उसने सोने को काले टेप में छुपाकर पैंट की विशेष जेब में रखा था। एक्स-रे जांच के दौरान पकड़ में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed