फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold seal worth 19 crores in income tax raid in Jaunpur papers of 51 kg gold not found in Varanasi

वाराणसी: जौनपुर में आयकर छापे में 19 करोड़ का सोना सील, 51 किलो सोने के नहीं मिले कागजात

Sun, 06 Feb 2022 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Feb 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Gold seal worth 19 crores in income tax raid in Jaunpur papers of 51 kg gold not found in Varanasi
इनकम टैक्स - फोटो : Social media

जौनपुर में आभूषण कारोबारी के यहां छापे के बाद आयकर विभाग रिकॉर्डों की जांच में जुट गया है। पिछले सप्ताह चार दिन तक चली जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं थी। इसी के तहत आयकर टीम ने कारोबारी के 19 करोड़ रुपये का सोना सील किया है। 51 किलोग्राम सोने का कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक आयकर विभाग की दो टीमों ने जौनपुर में आभूषण कारोबारी के वहां छापा मारा था। अपर आयकर निदेशक जांच ध्रुव पुरारी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में कारोबारी के दुकान, मकान समेत छह ठिकानों की जांच की गई थी।

विज्ञापन

आयकर विभाग में उपनिदेशक राजेश सिंह के मुताबिक करीब 51 किलोग्राम सोने का आभूषण सील किया गया है। इसका कोई दस्तावेज फर्म मालिक के पास नहीं था। फर्म मालिक को दस्तावेज दिखाने के लिए समय भी दिया गया लेकिन वह नहीं दे पाया। जांच प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में सहायक निदेशक अरविंद चौहान, आयकर अधिकारी जितेंद्र यादव, आयकर निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव आदि लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed