{"_id":"5fb41c148ebc3e5be028d2d6","slug":"going-to-bihar-jharkhand-on-chhath-puja-is-not-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: छठ पूजा पर बिहार-झारखंड जाना आसान नहीं, कोरोना के चलते जनरल टिकट नहीं मिलने से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: छठ पूजा पर बिहार-झारखंड जाना आसान नहीं, कोरोना के चलते जनरल टिकट नहीं मिलने से बढ़ी मुश्किल
Wed, 18 Nov 2020 12:23 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा को लेकर वाराणसी से होकर बिहार-झारखंड की ओर जाने वाली स्पेशल व त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बिल्कुल भी जगह नहीं है। खास करके नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि शहरों से जो ट्रेनें वाराणसी से होकर बिहार-झारखंड को जाती हैं, उनके सभी श्रेणियों में आरक्षण फुल है। इसके साथ ही लंबी वेटिंग शो कर रहा है। कोरोना के चलते यात्रियों के सामने मुसीबत यह है कि जनरल टिकट नहीं मिलने के कारण ट्रेनों में जैसे तैसे सफर की भी छूट नहीं है। पहले तो जनरल बोगियों में फर्श पर भी चटाई, चादर बिछाकर यात्री सफर कर लेते थे।
विज्ञापन
नई दिल्ली से राजगीर को जाने वाली स्पेशल श्रमजीवी एक्सप्रेस, हमसफर क्लोन श्रमजीवी और पूजा स्पेशल ट्रेनें फुल होकर गुजर रही हैं। फरक्का में भी जगह नहीं है। फरक्का के टूएस में तो 20 नवंबर तक रिग्रेट शो कर रहा है। नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल, नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल, उदना-दानापुर स्पेशल, सिंकदराबाद- दानापुर फेस्टिवल स्पेशल में वेटिंग टिकट है।
विज्ञापन
कैंट से लगभग 10 ट्रेनें बिहार-झारखंड को गुजरती है, लेकिन सभी में टिकट फुल चल रहा है। श्रमजीवी व त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तो आरक्षण ही नहीं ले रहा है। यही हाल 22 से 25 नवंबर के बीच में बिहार-झारखंड से नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों का है। छठ पूजा के बाद पलट प्रवाह के चलते इन शहरों को जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है।
विज्ञापन