फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Godaulia Chauraha will be reached in 15 minutes from Cantt station via ropeway

Ropeway Varanasi: कैंट स्टेशन से 15 मिनट में पहुंचेंगे गोदौलिया चौराहा, काशी विद्यापीठ स्टेशन का काम लगभग पूरा

Sat, 05 Jul 2025 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रोपवे से यात्रा के लिए चार स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। रथयात्रा से गोदौलिया 6:30 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं कैंट स्टेशन से 15 मिनट में गोदौलिया चौराहा पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
Godaulia Chauraha will be reached in 15 minutes from Cantt station via ropeway
दशाश्वमेध प्लाजा पर रखा गंडोला। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोपवे का संचालन शुरू होने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक आने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा। अभी सड़क रास्ते से करीब 45 मिनट समय लगता है। यानी कि पहले से 65 प्रतिशत कम समय में बाबा विश्वनाथ के समीप गोदौलिया चौराहे तक पहुंच जाएंगे। वहीं रोपवे द्वारा कैंट से रथयात्रा पहुंचने में मात्र साढ़े छह मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक रोपवे द्वारा कैंट से रथयात्रा की दूरी 2.4 किलोमीटर है। इसे तय करने में लगभग 6.51 मिनट लगेंगे। रोपवे के संचालन से जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गोंडोला उपलब्ध रहेगा। रोपवे द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक की दूरी लगभग 3.85 किलोमीटर है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे के 148 गंडोले, 29 टावरों के सहारे 45 से 50 मीटर ऊंचे हवाई मार्ग से चलेंगे। एक ट्रॉली में 10 पैसेंजर सवार हो सकते हैं। एक दिशा में एक घंटे में 3,000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानि 6,000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ जा सकेंगे। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। 

रोपवे से यात्रा के लिए 4 स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। जिसमे कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया रोपवे स्टेशन हैं। इसके संचालन के बाद काशी विश्व का तीसरा स्थान होगा, जहां ये सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed