फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Global investors summit up: 30 thousand employment opportunities will increase in Varanasi and Mirzapur

Global investors summit up: वाराणसी और मिर्जापुर में बढ़ेंगे 30 हजार रोजगार के अवसर, करोड़ों का होगा निवेश

Sat, 07 Jan 2023 12:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 12:26 PM IST
सार

लखनऊ में 9 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शासन स्तर से अलग-अलग विभागों को निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है। उद्योग विभाग को वाराणसी और मिर्जापुर मंडल से 6300 करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य मिला है। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह के मुताबिक, जौनपुर और चंदौली में निर्धारित से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं।

विज्ञापन
Global investors summit up: 30 thousand employment opportunities will increase in Varanasi and Mirzapur
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्योग विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए वाराणसी व मिर्जापुर मंडल से  5125.8 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 30 हजार रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बड़ी संख्या में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। 

विज्ञापन

लखनऊ में 9 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शासन स्तर से अलग-अलग विभागों को निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है। उद्योग विभाग को वाराणसी और मिर्जापुर मंडल से 6300 करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य मिला है। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह के मुताबिक, जौनपुर और चंदौली में निर्धारित से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं। वाराणसी व आसपास की 158 कंपनियों ने 3011.49 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। गाजीपुर के निवेशक भी आगे आए हैं। मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही से भी अच्छे प्रस्ताव मिले हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। शासन ने अलग-अलग विभागों को भी निवेश का लक्ष्य दिया है। सभी विभाग अच्छा काम कर रहे हैं। इस बार निवेश बढ़ने की संभावना है। हर जिले से निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


जनपद    निवेश का लक्ष्य        प्रस्ताव मिले (करोड़ रुपये में)
वाराणसी    4000                 3011.49
चंदौली     1000                  1110.8
जौनपुर       200                    264.5
 गाजीपुर      200                    157.38
 मिर्जापुर    200                      207
सोनभद्र     200                     71.11
भदोही      500                       303.4
कुल         6300                   5125.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed