फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Glimpses of religion, art and literature on the walls of the Municipal Corporation

नगर निगम की दीवारों पर धर्म, कला और साहित्य की झलक

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of religion, art and literature on the walls of the Municipal Corporation
स्वच्छ काशी, सुंदर काशी का नारा देने वाला नगर निगम अब अपने मुख्यालय भवन को आकर्षक बनाने की तैयारी में जुट गया है। चुनार के पत्थरों से तैयार भवन की दीवारों पर काशी की धर्म, कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। श्री काशी विश्वनाथ के साथ ही भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के धमेखू स्तूप, चौखंडी स्तूप (सीता रसोईया), अशोक स्तंभ, शिक्षा के लिए पूरे विश्व में विख्यात बीएचयू, राजा जय सिंह द्वारा निर्मित वेदशाला को यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के बगल में बने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सामानांतर वर्षों से खड़े नगर निगम के भवन को निखार कर उस परिसर को आकर्षक किया जाएगा। 1963 में निर्मित नगर निगम के मुख्यालय भवन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चुनार पत्थर बना है। उस समय यह भवन लाल रंग का दिखता था लेकिन कालांतर में इस पर धूप, गर्मी, शीत और धूल के बढ़ते प्रकोप से इसका रंग फीका पड़ गया। अब इसी पत्थर को घिसकर उसके मूल रंग में लौटाकर पूरे भवन के सामने का हिस्सा लाल रंग में किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार को भव्य सजावट के साथ ही आकर्षक बनाने की योजना है। इसके लिए लोहे के चैनल गेट पर एक्रायलिक एलईडी से लैस स्वागत बोर्ड लगाया जाएगा। सिमेंटेड जाली की जगह पर ग्लास लगाया जाएगा ताकि धूल आदि से बचते हुए भवन में पर्याप्त रौशनी रहे। 16 जनवरी 1963 में बने इस भवन को तत्कालीन सीएम डॉ. चंद्रभानु गुप्त ने उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस की सांस्कृतिक महत्व वाले सभी स्थलों को नगर निगम भवन पर दर्शाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना के साथ काम शुरू कराया जाएगा।
- प्रणय सिंह, नगर आयुक्त
डेंटल एसोसिएशन के लिए नगर निगम में कैंप
वाराणसी डेंटल एसोसिएशन की मांग पर नगर निगम मुख्यालय में तीन दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व वरुणापार जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि 29, 30 व 31 अक्तूबर को नगर निगम मुख्यालय के दूसरे तल पर कैंप लगाया जाएगा। शहर के सभी दंत चिकित्सक अपने सभी तरह के नगरीय कर को छूट अवधि का लाभ लेते हुए अपने गृहकर, जलकर, अनुज्ञप्ति शुल्क को जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed