फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Given a call for a strike against at the BHU junior doctors, patient miserable condition

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल

Fri, 11 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Given a call for a strike against at the BHU junior doctors, patient miserable condition
बीएचयू ट्रामा सेंटर और सर सुंदरलाल अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को भी ट्रामा सेंटर में न तो ओपीडी चली और न ही इमरजेंसी। वहीं सर सुंदरलाल अस्पताल में सीनियर डाक्टरों ने ओपीडी संभाली लेकिन मरीजों के दबाव के आगे व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


दूसरे दिन मेजर आपरेशन नहीं हुए और गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया गया। विडंबना ये रही कि मंगलवार की रात ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। हड़ताल के चलते कागजी कार्रवाई पूरी न होने की वजह से 24 घंटे से मृतक के घरवाले शव का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें शव देर शाम तक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


इसे लेकर घरवालों ने हंगामा भी किया। उधर गुरुवार को ट्रामा सेंटर के ओएसडी प्रो. आनंद कुमार की तहरीर पर मंगलवार की रात मारपीट के आरोपी छात्र कुमार उज्ज्वल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, बीएचयू प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की शाम हड़ताली डॉक्टरों को वार्डेन के माध्यम से अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर वे शुक्रवार को काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को ट्रामा सेंटर में हुई मारपीट के बाद बुधवार को जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए थे जिससे ट्रामा सेंटर और बीएचयू अस्पताल दोनों जगह की चिकित्सकीय व्यवस्था चरमरा गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे।

हड़ताल खत्म करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जूनियर डाक्टरों से अपील की गई लेकिन बात नहीं बन पाई। गुरुवार को जूनियर डाक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की। उधर सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने अस्पताल के सभी चीफ मेडिकल अफसर, सीनियर मेडिकल अफसर और मेडिकल अफसरों से ड्यूटी पर रहने को कहा है।


इसके साथ ही बीएचयू अस्पताल में ट्रामा के मरीजों को भी भर्ती करने करने का निर्देश दिया है। हड़ताल के दौरान किसी मेडिकल अफसर और सीनियर रेजीडेंट्स की छुट्टी भी स्वीकृत नहीं की जाएगी। ऐसी चर्चा है कि बीएचयू प्रशासन हड़ताली डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed