फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gita came alive in five forms of dance

नृत्य की पांच विधाओं में जीवंत हुई गीता

Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gita came alive in five forms of dance
कथक, अभिनय, ओडिसी, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और समकालीन नृत्य की पांचों विधाओं के अंश से तैयार कृष्ण-अर्जुन का प्रसंग दर्शकों के मन को छू गया। भारतीय दर्शन के वैश्विक महत्व की अत्यंत प्रभावी प्रस्तुति को नृत्य संगीत के माध्यम से मंच पर कलाकारों ने जीवंत किया। शुक्रवार को अमृत स्वधारा नृत्य एवं संगीत उत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का रंगारंग समापन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीसरी संध्या की प्रथम प्रस्तुति गीता महात्म की रही। ओडिसा डांस अकादमी की ओर से भगवद्गीता के मूल को नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण मनोहारी स्वरूप में मंच पर साकार किया गया। दूसरी प्रस्तुति यूपी के सोनचिरैया की मुक्तिगाथा रही। पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा भारतीय स्वतंत्रता अभियान में जिन पुण्य आत्माओं ने प्राणों की आहुति प्रदान की उनकी शहादत की गाथा गीतों के माध्यम से अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुत की। तीसरी प्रस्तुति काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंचकला संकाय द्वारा प्रो. राजेश शाह एवं प्रो. प्रवीण उद्धव के निर्देशन में वाद्यवृंद की रही। अंतिम प्रस्तुति भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंचकला संकाय द्वारा डॉ. दीपान्विता रॉय के निर्देशन में कथक समूह नृत्य की रही। पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य एवं डॉ रत्नेश वर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान हेलेन आचार्य, डॉ. प्रीतेश आचार्य, तापस दास, अतुल सिंह, डॉ. संगीता पंडित, प्रमोद मिश्रा, सुरेन्द्र रावत उपस्थित रहे। संचालन जैनेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed