फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girls Kabaddi: Tough competition between 16 teams, Bhikhampur team won

बालिका कबड्डी : 16 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला, भीखमपुर की टीम ने मारी बाजी

Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Girls Kabaddi: Tough competition between 16 teams, Bhikhampur team won
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आशा ट्रस्ट व लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भीखमपुर की टीम ने शनिवार को जीत हासिल की। प्रतियोगिता में आराजी लाइन एवं सेवापुरी ब्लॉक के 16 गांवों की बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद भीखमपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। आशा ज्ञान पुस्तकालय नागेपुर की टीम द्वितीय और नेवढ़िया गांव की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह और ट्रांस महिला अनन्या मिथी को श्रद्धांजलि उी। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पांडेय, वनवासी सेवा आश्रम सोनभद्र की शोभा व जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना का विकास करना व उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेलों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है। कार्यक्रम में अनीता सोनी, मनीषा, आशा राय, श्यामसुंदर मास्टर, सुनील, पंचमुखी, रामबचन, डॉ. दूधनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed