{"_id":"5a578e0e4f1c1b29198b463a","slug":"girls-and-boys-caught-in-rave-party-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेव पार्टी में पकड़े गए 33 युवक-युवतियां भेजे गए जेल, पैरवी में जुटे रहे सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेव पार्टी में पकड़े गए 33 युवक-युवतियां भेजे गए जेल, पैरवी में जुटे रहे सफेदपोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट में रेव पार्टी से पकड़े गए नशे में धुत 25 युवक, नृत्य कर रही सात युवतियों और एक महिला को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, आरोपियों की पैरवी के लिए भेलूपुर थाने पर दोपहर तक सत्ताधारी दल के साथ ही अन्य दलों से जुड़े सफेदपोश जुटे रहे और पुलिस अधिकारियों के पास लखनऊ तक से छोड़ देने के लिए फोन आए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गाकुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हाल के तृतीय तल में बुधवार की रात भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पी रहे हैं और युवतियां अश्लील नृत्य कर रही हैं। इस सूचना पर सीओ भेलूपुर एपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। बैंक्वेट हाल में बज रहे म्यूजिक सिस्टम के बीच सभी शराब के नशे में धुत थे और गांजा-चरस का धुआं चौतरफा छाया था।
रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही युवतियां अर्धनग्न अवस्था में अश्लील तरीके से नृत्य कर रहीं थी और मौजूद लोग उन पर रुपये उड़ा रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने की कोशिश की लेकिन गेट बंद करा दिया गया सीओ भेलूपुर ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद चार बजे के लगभग सभी 33 युवक-युवतियों को भेलूपुर थाने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि लक्सा थाने के नई बस्ती का संतोष वर्मा समूह बनाकर बीसी खेलाने का काम कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
संतोष ने ही बीसी खेलने वाले पार्टी आयोजित कराने के नाम पर बैंक्वट हाल बुक कराया था और उसी ने पार्टी आयोजित की थी। संतोष ने बताया कि नृत्य करने वाली युवतियों का प्रबंध उसी ने किया था और इसके बदले में सदस्यों के जमा पैसे से भुगतान किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 69895 रुपये और म्यूजिक सिस्टम जब्त कर शराब और बीयर की बोतलों को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
सभी 33 के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि भेलूपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर सटीक कार्रवाई की। इस कार्रवाई से ऐसी पार्टियों में शामिल होने के इच्छुक लोग सबक लें। पुलिस आगे भी छापामारी कर कार्रवाई जारी रखेगी।