फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend seat on protest dharna at married lover's house

वाराणसी: शादीशुदा प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, थाने में दी तहरीर

Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend seat on protest dharna at married lover's house
प्रतीकात्मक तस्वीर

मिर्जापुर के कछवां की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार को वाराणसी के खजूरी चौकी अंतर्गत प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई। युवती का आरोप था कि युवक शादीशुदा था और धोखे में रखकर मंदिर में मुझसे शादी की और फिर आगरा ले जाकर छोड़ आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया बुझाया।

विज्ञापन


रात में युवती ने प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में तहरीर दी।वहीं प्रेमिका के घर पहुंचते ही प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक राय ने किसी तरह युवती को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


 

नशे में धुत पड़ोसी ने वृद्धा पर किया चाकू से हमला
पिंडरा बाजार स्थित पश्चिमी छोर पांडेय पोखरा निवासी वृद्धा लालप्यारी देवी (60) पर नशे में धुत पड़ोसी युवक ने बृहस्पतिवार की देर शाम चाकू से हमला कर दिया। वृद्ध के गले पर चाकू लगने से महिला जख्मी हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उधर, महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बेटे अनिल राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

बाइक के धक्के से वृद्ध घायल
चोलापुर के गोसाईपुर बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक के धक्के से बुजुर्ग ओमकार नाथ मिश्रा ( 62) घायल हो गए। अहिरौली निवासी बुुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed