फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend name tattoo on minor girl chest

प्यार में पागल नाबालिग लड़की ने सीने पर गुदवाया सहेली का नाम, घरवालों ने टोका तो हो गई खूंखार

Tue, 21 Nov 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 21 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend name tattoo on minor girl chest
lesbian - फोटो : twitter
उत्तर प्रदेश के मऊ में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की अपनी सहेली के प्यार इस कदर पागल हो गई क‌ि सीने पर उसका नाम गुदवा लिया। घरवालों के टोकने पर उसने ऐसा काम किया जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन


जिले में दो लड़कियों के बीच अनैतिक संबंध थे। उसमें से एक नाबालिग लड़की अपनी सहेली के प्यार में इस कदर पागल हो गई थी कि उसने अपने सीने और बाह पर उसके नाम के पहले अक्षर को गुदवा रखा है।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों के बीच अनौतिक संबंधों की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने दोनों को अलग कर दिया। इस बात को लेकर एक नाबालिग लड़की ने दूसरी लड़की की चार साल की छोटी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद एक तरफ जहां लोग सकते और गुस्से में हैं तो वहीं हत्यारोपी लड़की के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। पूछताछ में वह बड़े आराम से पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। 

हत्या करने पर अफसोस नहीं

Girlfriend name tattoo on minor girl chest
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : demo pic
16 वर्षीय लड़की को शायद इस बात का इल्म नही है कि इतनी कम उम्र में ही वह हत्या जैसे जघन्य अपराध में मुलजिम बन गई है। गौरतलब है कि वलीदपुर निवासी वारिस हुसैन की चार साल की पुत्री इस्मत विगत 11 नवंबर को चेहल्लुम का जुलूस देखने के दौरान गायब हो गई थी।

13 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 16 नवंबर को इस्मत का शव उसके पड़ोस के एक खाली अहाता से बरामद हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में मकान मालिक के पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो हत्या के पीछे की वजह दो युवतियों के बीच समलैंगिक सम्बन्ध का मामला प्रकाश में आया। बाधक बने दूसरी लड़की के परिवार वालों को सबक सिखाने को आरोपी लड़की ने बालिका की मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने अहाता की ताली भी गायब कर दिया ताकि लोग लाश तक न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed