{"_id":"66532d84f312662bf10ca3f7","slug":"girlfriend-created-ruckus-at-groom-house-before-marriage-in-varanasi-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बरात जाने से एक दिन पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा; पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बरात जाने से एक दिन पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा; पुलिस तक पहुंचा मामला
Sun, 26 May 2024 06:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 26 May 2024 06:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक की शादी की तैयारी के बीच बरात निकलने से एक दिन पहले उसकी प्रेमिका घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में दूल्हे की बरात जाने से एक दिन पहले प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर जंसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की घंटों पंचायत हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव की युवती ने बताया कि अमरीपुर निवासी एक शिक्षक के संपर्क में दो वर्षों से है। शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। एक वर्ष पहले युवती ने शिक्षक के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था और मामला न्यायालय में है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि उसकी शादी कहीं और होने लगी तो वहां पहुंचकर शिक्षक ने मामला बिगाड़ दिया। शिक्षक ने अपनी शादी कहीं और तय कर ली। जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन