दर-दर की ठोकरें खा रही युवती: प्रेमी ने ठुकराया, मां-बाप ने घर से भगाया, प्यार के चंगुल में फंसकर हुई लाचार
वाराणसी के जंसा कस्बे की एक युवती को शादी के बाद किसी और से प्यार हो गया। युवती को उसके प्रेमी ने कुछ दिन अपने साथ रखा और फिर एक दिन मारपीट कर घर से भगा दिया। वो वापस जब अपने मायके आई तो उसे उसके मां-बाप ने घर में रहने की इजाजत नहीं दी।
विस्तार
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसम खाने वाली वाराणसी के जंसा कस्बे की एक युवती इन दिनों दर-दर की ठोकरें खा रही है। वो सड़क पर गुजर-बसर करने को विवश है। युवती को उसके प्रेमी ने ठुकरा दिया और मां-बाप साथ रखने को तैयार नहीं हैं। युवती ने पुलिस अफसरों को शिकायत पत्रक देकर कहा है कि अब आत्महत्या ही उसके लिए आखिरी विकल्प है।
जंसा कस्बे की एक युवती की शादी रामनगर में हुई थी। शादी के बाद उसे जंसा बाजार निवासी एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से प्यार हो गया तो वह अपने पति को छोड़ दी। युवती को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अपने साथ रखा और फिर एक दिन मारपीट कर घर से भगा दिया।
युवती वापस जब अपने मायके आई तो उसे उसके मां-बाप ने घर में रहने की इजाजत नहीं दी। युवती का कहना है कि वह जंसा थाने से लेकर आला अफसरों के ऑफिस तक के चक्कर काट चुकी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए युवा अधिवक्ता, गंगा आरती से लौटते समय हुई थी दरिंदगी
विवाहिता के ससुराल और मायके वाले भिड़े
धन्नीपुर गांव में विवाहिता की विदाई को लेकर रविवार को उसके मायके और ससुराल वाले भिड़ गए। मारपीट में शकीला, रुखसाना, रमजान, साहिल और निजामुद्दीन घायल हुए हैं। धन्नीपुर गांव निवासी सरफुद्दीन ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके भतीजे अलीमुद्दीन की शादी तीन साल पहले शबनम उर्फ गुड़िया से हुई थी।
शबनम उर्फ गुड़िया की विदाई को लेकर उसके मायके वालों ने मारपीट की। इस संबंध में लोहता थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल मुआयना करा कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।