{"_id":"6732ea427d5a09da1d0bdb17","slug":"girl-student-molested-while-walking-with-her-friend-in-bhu-campus-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू कैंपस में बीवोक की छात्रा से छेड़खानी, दोस्तों ने पीछा कर पुलिस के साथ आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू कैंपस में बीवोक की छात्रा से छेड़खानी, दोस्तों ने पीछा कर पुलिस के साथ आरोपियों को दबोचा
Tue, 12 Nov 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:10 AM IST
सार
बीएचयू के एग्रीकल्चर ग्राउंड के पास दोस्तों के साथ घूम रही छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बीएचयू कैंपस स्थित स्वतंत्रता भवन के समीप सोमवार की रात बीवोक थर्ड ईयर की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा के दोस्तों ने पुलिस को सूचना देकर बाइक सवार युवकों को दौड़ाया। सूचना पर सक्रिय हुई लंका थाने की पुलिस और छात्रा के दोस्तों ने दो आरोपियों को सीर गेट के समीप से पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। बाद में दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान टिकरी नई बस्ती निवासी संजय साहनी और विमलेश साहनी के रूप में हुई है। दोनों के दोस्त जेसीबी साहनी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जहां काम मिल जाता है, वहीं मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज जिले की मूल रूप से रहने वाली छात्रा विवेक नगर, हैदराबाद गेट क्षेत्र में किराये पर रहती है। छात्रा के अनुसार, सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे वह अपनी सहेली और दो दोस्तों के साथ स्वतंत्रता भवन के सामने से पैदल जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उसके साथ छेड़खानी कर भाग निकले। छात्रा के साथ मौजूद दोस्तों ने पुलिस को सूचना देकर तीनों का पीछा किया। छात्रा के दोस्तों और लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में बीएचयू चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्ना ने सीर गेट पर दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाइक भी थाने में खड़ी करा ली।