{"_id":"3abdedd3e3f77e8991f2312864117374","slug":"girl-student-make-elictricity-from-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पॉलीथिन और सीवर के पानी से बनाई बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने पॉलीथिन और सीवर के पानी से बनाई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में छात्राओं ने पॉलीथिन और सीवर के पानी से बिजली का उत्पादन कर वैकल्पिक ऊर्जा के नए रास्ते दिखाए। विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, कैंडिल पावर और झूठ पकड़ने वाली मशीन के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने आदर्श गांव जयापुर के मॉडल के जरिये लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
मेक इन इंडिया के तर्ज पर लगी प्रदर्शनी में छात्राओं ने एक से एक मॉडल पेश किए। भौतिक विज्ञान की अपराजिता, जयंती, माला, अंजलि ने हाइड्रोलिक सिटी एवं ड्रीम विलेज के मॉडल से वाहवाही लूटी। गरिमा, दीपिका एवं सृष्टि मिश्रा ने 100 पॉलीथीन बैग से 10 मिली बोल्ट बिजली पैदा करने का मॉडल लगाया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की निर्मिता, निहार, सृष्टि, शिप्रा ने अपने मॉडल से एक लीटर सीवर के पानी से 72 मिली बोल्ट बिजली का उत्पादन करके दिखाया।
एमएससी बॉटनी की नेहा, कोमल, अनुराधा, प्रिया और प्रतिमा ने जयापुर गांव के विकास का मॉडल पेश किया तो गणित विभाग की छात्राओं ने आयु बताने वाली सरल जादुई तालिका दर्शाई गई। बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरके मिश्रा, बीएचयू के प्रो. एसएन उपाध्याय और कॉलेज के प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं के प्रयास की सराहना की। संचालन डॉ. विभा अग्रवाल और संयोजन डॉ. शुभा सक्सेना ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. मुध अस्थाना एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण पांडेय ने किया।