फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student died running practice of sports competition on Republic Day ballia

26 जनवरी को खेल प्रतियोगिता के अभ्यास में दौड़ते-दौड़ते छात्रा हार गई जिंदगी की जंग

Wed, 22 Jan 2020 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Girl student died running practice of sports competition on Republic Day ballia
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिता के लिए हो रहे अभ्यास के दौरान एक छात्रा ने दम तोड़ दिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बलिया के रेवती नगर के बीज गोदाम के पास स्थित नव ज्योति विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस के पहले बुधवार को हो रही दौड़ की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही कक्षा आठवीं की छात्रा ज्योंही रुकी वह अचानक बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में स्कूल के लोगों ने उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगर के बीज गोदाम के पास स्थित नव ज्योति विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस को लेकर खेलकूद का अभ्यास चल रहा था। छपरा सारिव ग्राम सभा के धनेश्वर दास की मठिया उमती मौजा निवासी शिव प्रसन्न यादव की पुत्री पिंकी(14) कक्षा 8 की छात्रा करीब दो बजे दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर दौड़ में प्रथम स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि छात्रा दौड़ के बाद रुकी और बैठ गई। जैसी ही वह बैठी अचानक बेहोश हो गई। स्कूल में मौजूद लोग छात्रा को तुरंत सीएचसी रेवती ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में पहुंची छात्रा की मां सुशीला देवी और छोटा भाई पिंटू का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे एसआई सदानंद यादव ने घटना की जानकारी ली। उधर, परिजनों के जुटने पर विचार विमर्श के बाद परिजन बालिका का शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed