फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student died in road accident in ballia

बलियाः ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रही बहन की मौत, भाई घायल

Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Girl student died in road accident in ballia
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर स्कूल जा रहे भाई बहन को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें बहन की जान चली गई। जबकि भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। 
विज्ञापन


जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भड़ीकरा गांव निवासी सपना (12) अपने भाई संजीत पुत्र स्व. संजय राजभर के साथ साइकिल से जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर में पढ़ने जा रहे थे। अभी वह भड़ीकरा चट्टी के पास पहुंचे थे कि सामने से यूरिया लदे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार भाई बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया। सपना के मौत की सूचना लगते ही सैकड़ों ग्रामीण नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक राम सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम को समाप्त कराया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed