फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl student died in road accident after crushed by truck in Varanasi

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में फंसकर गिरी बालिका, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

Tue, 24 Sep 2024 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

वाराणसी जिले में मंगलवार को एक बालिका की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से दवा खाने के लिए घर जा रही थी। 

विज्ञापन
girl student died in road accident after crushed by truck in Varanasi
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव में जल जीवन मिशन के गड्ढे में फंसकर गिरी कक्षा 7 की एक छात्रा को एक ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ भटौली-हथिवार मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर सादे कपड़े में पहुंचे हरहुआ पुलिस चौकी के एक कांस्टेबल की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। हरहुआ चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष बड़ागांव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेरवां गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद की 12 वर्षीय पुत्री मंदिरा राव उर्फ पलक कंपोजिट विद्यालय भटौली में कक्षा सात की छात्रा थी। मंगलवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल गई थी और हॉफ टाइम के समय दवा खाने के लिए साइकिल से स्कूल से घर जा रही थी। भटौली-हथिवार मार्ग पर विपरीत दिशा से एक ट्रक आता दिखा। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा साइकिल लेकर सड़क की पटरी पर चली गई थी। इसी दौरान उसका पैर जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में चला गया। इसके चलते वह ट्रक की तरफ गिर गई। उसके गिरते ही ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को रोका, लेकिन तब तक चालक भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर हरहुआ पुलिस चौकी का एक सिपाही सादे कपड़े में मौके पर पहुंचा। ग्रामीण उसे पहचान नहीं पाए और उसकी पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और छात्रा का शव पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया।

पुलिस और गांव के गणमान्य लोगों द्वारा उचित मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों ने बताया कि छात्रा एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि ओवरलोड ट्रक गांव के रास्ते पर कैसे आ गया। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों को लेकर भी लोग नाराज दिखे।

प्रधानाध्यापक ने दुख जताया, स्कूल में छुट्टी

छात्रा के स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलाब चंद ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बालिका स्कूल में पढ़ने आई थी। दवा खाने की बात कह कर मध्यावकाश में अपने घर गई थी। उसे हम किसी के साथ भेजने की सोच रहे थे, इसी बीच वह अकेले ही साइकिल से निकल गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed