{"_id":"5c054411bdec22417e3009ba","slug":"girl-student-beaten-by-school-principal-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः स्कूल ड्रेस पहन कर नहीं आने पर छात्रा को डंडे से पीटा, पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः स्कूल ड्रेस पहन कर नहीं आने पर छात्रा को डंडे से पीटा, पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ में सीबीएसई के संचालित एक प्राइवेट स्कूल की 12वीं कक्षा की एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ डीएम ऑफिस पहुंची। उसने प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते हैं कि छात्रा की पिटाई इसलिए की गई क्योंकि वह स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आई थी।
जिले के कोपागंज कसबे के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी कोमल मोदनवाल की पुत्री नसोपुर स्थिति एक इंग्लिश स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह 30 नवबंर को ट्रैक सूट पहनकर स्कूल चली गई और प्रार्थना में सम्मिलित हो गई। इससे नाराज प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों के सामने उक्त छात्रा की डंडे से पिटाई की।
छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब परिजन पहली दिसबंर को शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो उन्हें प्रधानाचार्या ने गार्ड से धक्का दिलवा कर बाहर निकलवा दिया। साथ ही छात्रा का नाम स्कूल से काट कर उसका भविष्य बिगाड़ने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
छात्रा ने अपने पिता के साथ रविवार को थाना सरायलखंसी में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर छात्रा औेर उसके परिजनों ने सोमवार को डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

शिकायत सही मिलने पर होगी कार्रवाई
इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई जबकि सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।