{"_id":"66b49ee46db19ead970780ac","slug":"girl-injured-died-due-to-scorpio-accident-during-treatment-traffic-jam-by-family-in-varanasi-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्कॉर्पियो के धक्के से घायल बहन की इलाज के दौरान मौत, ढाई घंटे तक चक्काजाम; भाई का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्कॉर्पियो के धक्के से घायल बहन की इलाज के दौरान मौत, ढाई घंटे तक चक्काजाम; भाई का चल रहा इलाज
Thu, 08 Aug 2024 04:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:03 PM IST
सार
चार दिन पहले जिले के मंगारी मोड़ पर स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार भाई-बहन को धक्का मार दिया था। घटना में घायल बहन ने चार दिन बाद दम तोड़ दिया। वहीं भाई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंगारी मोड़ पर बीते शनिवार को स्कॉर्पियो के धक्के से घायल साइकिल सवार बहन कृति (14) की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। भाई उत्कर्ष उर्फ पवन कुमार (15) का उपचार जारी है। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एयरपोर्ट रोड और वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर शव रखकर ढाई घंटे तक चक्का कर दिया। एडीसीपी आकाश पटेल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहा निवासी राजकुमार का बेटा उत्कर्ष कुमार बहन कृति के साथ साइकिल से मंगारी के इंटर कॉलेज पढ़ने जा रहा था। मंगारी मोड़ पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार बहन और भाई को धक्का मार दिया। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बहन कृति ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अपराह्न 3.15 बजे एयरपोर्ट रोड पर शव रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन
फूलपुर पुलिस को लोगों को समझाने में मशक्कत करनी पड़ी। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों का आश्वस्त किया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सीज होकर थाने में खड़ी है। जल्द ही चालक की गिरफ्तारी होगी। इसके बाद परिजनों ने 5.45 बजे जाम समाप्त किया। इस बीच जाम के चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।